शहर में रूट प्लान को लेकर ऑटो और ई रिक्शा
संचालकों में ठन गई है। ऑटो रिक्शा संचालकों ने प्रशसान से शिकायत कर रूट
प्लान में परिवर्तन की मांग की है।
नए रूट प्लान के तहत ई-रिक्शा का
रूट काला आम से भूड़ चौराहे तक निर्धारित किया गया है। अब तक ई रिक्शा
नुमाइश फाटक तक ही आते-जाते थे। काला आम से भूड़ चौराहे तक ऑटो रिक्शा का
संचालन होता है।
इसी से खफा ऑटो रिक्शा वालों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की
है। कहा है कि यदि भूड़ चौराहे से ई-रिक्शों का संचालन शुरू किया गया तो
ऑटो संचालकाें के सामने सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
ऑटो
संचालकों ने ई-रिक्शों का रूट बदलने की मांग की है। बता दें नगर का सबसे
कमाऊ रूट भूड़ चौराहा से काला आम है। सरताज, शहजाद, शाहआलम, आमिर, फरमान
आदि ने प्रशासन से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं, टेंपो
एसोसिएशन के अध्यक्ष सरताज ने बताया कि रूट प्लान को लेकर रविवार को काला
आम चौराहा के निकट ई-रिक्शा संचालकों ने ऑटो संचालक को पीटा।
बताया इसकी
शिकायत पुलिस की की गई है। सरताज ने बताया कि ऑटो रिक्शों का संचालन भूड़
चौराहे से काला आम तक होता है। शहर के बाकी रूट्स पर ई रिक्शों का संचालन
है।
ये रूट भी अगर ऑटो संचालकों से छीन लिया गया उनका परिवार सड़क पर आ
जाएगा।