फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बेसमेंट व एक स्कूल में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने लगाई सील

विज्ञापन
नगर के नजीमपुरा में प्राधिकरण द्वारा बेसमेंट पर लगाई गई सील। स्त्रोत - प्रा​धिकरण
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा। प्राधिकरण अफसरों की सख्ती के बाद भी क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं निर्माण कार्य किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने खुर्जा के एनआर स्कूल में हो रहे अवैध निर्माण और नगर के नजीमपुरा भूड़ में बेसमेंट के निर्माण को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि जोन - 3बी नजीमपुरा भूड में मौ. नोमान पुत्र शाबीर द्वारा 195 वर्म मीटर भूमि पर निर्माण करने को भवन का मानचित्र स्वीकृत कराया। लेकिन स्वीकृत मानचित्र से अधिक भूमि पर निर्माण कार्य करवाने पर सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा खुर्जा के सक्षम अधिकारी केके बंसला ने जंक्शन रोड पर एनआर स्कूल में करीब 800 वर्गगज भूमि पर अवैध निर्माण कार्य किए जाने पर सील लगाने की कार्रवाई की। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि एक बेसमेंट और एक अवैध निर्माण को सील करवाया गया है। सचल प्रवर्तन दल को अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रों के विरोध के बाद वापस गई टीम

खुर्जा में एसएमजेईसी स्कूल में कक्ष निर्माण कार्य पर कार्रवाई के लिए खुर्जा विकास प्राधिकरण की टीम गई थी। इसमें छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। इसके कुछ देर बाद टीम वापस वहां से लौट गई। मामले में प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने कहा कि कुछ कक्ष की छत से सीलन के चलते पानी टपक रहा था। इसी के चलते सिविल अभियंता के कहने पर उसके ऊपर दो नए कक्ष तैयार किए गए थे। पहले भी यहां पर निर्माण कार्य हुआ, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलत तरीके से शिकायत की थी, जो गलत है। स्कूल की छुट्टी हो गई थी, बच्चे बाहर निकल रहे थे। किसी ने कोई विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें