फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश: दबंगों ने पहले की हाथापाई फिर फाड़ी वर्दी, कार चढ़ाने का भी प्रयास

Tue, 03 Mar 2026 04:25 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गुलावठी (बुलंदशहर)

सार

दबंगों ने एक पुलिसकर्मी से मारपीट की। उन्होंने वर्दी फाड़कर जान से मारने की धमकी भी दी। गाड़ी खड़ी करने के विवाद में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने सभी दबंगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित पुलिसकर्मी (बाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के गुलावठी में दबंगों ने एक पुलिसकर्मी से हाथापाई की। उन्होंने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सभी दबंगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना नगर के सैदपुर सड़क स्थित शहीद स्मारक पर हुई। विवाद बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी होने और साइड देने को लेकर शुरू हुआ था। दबंगों ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हाथापाई के दौरान ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दबंगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें