फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से सामान लेने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से सामान लेने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। घर से सामान लेने गई किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के आरोपियों ने छेड़छाड़ करते हुए दुकान में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के परिजनों ने विरोध किया तो उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर थाना पुलिस ने भी खेल करते हुए मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दर्जनों ग्रामीण बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गत पांच सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी गांव में ही दुकान पर सामान खरीदने के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव निवासी नवेद, सुहैल, भूरा, शमशाद आदि ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुकान में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने विरोध करते हुए शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। किशोरी की मां के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता व उसके परिजनों का मेडिकल कराया लेकिन मुकदमा मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दो दिन से तैनात है पुलिस बल
गांव में तनाव को देखते हुए दो दिन से पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव व्याप्त है। पुलिस अधिकारी स्थिति नियंत्रण में होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी को विवेचक को बदलने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें