संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार देर शाम खेत पर शौच के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के पास मौजूद उसकी मां ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर हमला कर भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किशोरी की मां ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे वह अपनी बेटी को शौच कराने के लिए घर के पीछे खेत पर ले गई थी। इसी दौरान गांव निवासी दूसरे समुदाय का युवक खेत पर आ गया और किशोरी के साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर थोडी दूरी पर मौजूद उसकी मां मौके पर आ गई और घटना का विरोध किया। विरोध करने व घटना की जानकारी अन्य लोगों को देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गयी। पीडिता ने बताया कि घटना की जानकारी आरोपी के परिजनों को दी तो आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज कर उन्हें घर से भगा दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। दर्जनों लोगों ने थाने पर जाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक की गिरप्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।