जहांगीराबाद। कोतवाली पुलिस ने दस हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जनपद एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पुनहरा निवासी मुकेश गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। एसएसपी द्वारा आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को आरोपी मुकेश को क्षेत्र के गांव जलीलपुर के समीप पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से अवैध असलहा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद