फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी का गला दबाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों ने उसे बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह लगभग 9 वर्ष पूर्व नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में उसके व उसके बच्चों के साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर कमरे में बंद करके लात-घूंसों से पीटता है। साथ ही आरोप लगाता है कि उसके अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध हैं। 10 फरवरी को उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और बोला कि पीड़िता के अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध हैं। जिस पर पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की । शोर शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उसकी जान बचाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें