स्टेट बैंक के एटीएम के सामने लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
करेंसी को लेकर शहर में अफरातफरी का माहौल है। शनिवार को बैंक बंद होने से यह संकट और भी ज्यादा गहरा गया। खाली एटीएम ने आम आदमी की दिक्कत और भी बढ़ा दी है।
जनपद में सेकेंड सेटरडे को सभी बैंक शाखाएं बंद रहीं।
लोगों को उम्मीद थी कि बैंक कर्मियों ने एटीएम में भरपूर करेंसी शिफ्ट कर दी होगी, मगर बैकिंग व्यवस्था उम्मीद पर खरी नहीं रतरी। सभी एटीएम मशीनें खाली थी। इसलिए लोगों को मायूसी के सिवाय वहां कुछ भी नहीं मिला। लोग करेंसी को लेने के लिए इधर से उधर भटकते रहे।
मगर कहीं भी किसी को राहत नहीं मिल पाई। नोट नहीं होने से लोगों को उधारी से काम निकालना पड़ा।
बाजार नहीं तैयार, कैसे हो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
सरकार भले ही ऑनलाइन सिस्टम का प्रचार प्रसार कर उसको लागू करने में लगी हुई हो, मगर नगर के व्यापारी इसको लेकर कतई तैयार नहीं है। सरकारी मशीनरी को भी इसमें खास दिलचस्पी नहीं दिख रही है। अब तक पीएनबी ने कैंप लगाकर 50 व्यापारियों को स्वैप मशीनों की स्वीकृति प्रदान की है।