फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर जिला खेल विभाग 30 अगस्त को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। इसमें जूनियर बालक-बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेगें।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर 29 और 30 अगस्त को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 29 को बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 30 अगस्त को जूनियर बालक-बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन नगर के टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 28 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय पर आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पंजीकरण के दौरान खिलाड़ी अपने साथ जन्मतिथि एवं आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें