फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्दी बढ़ते ही गुड़ की बढ़ी मांग, 60 से 80 रुपये बिक रहा

विज्ञापन
खुर्जा में एक दुकान से गुड़ खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ते ही बाजार में गुड़ की खपत अचानक बढ़ गई है। गुड़ विक्रेताओं के अनुसार पिछले एक सप्ताह से 25 से 30 फीसदी मांग बढ़ी है। इसके चलते कीमत में भी कुछ बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में गुड़ क्वालिटी के अनुसार 60 से 80 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है। वहीं, लोग चाय, लड्डू, गजक व अन्य घरेलू व्यंजन बनाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 100 से अधिक लोग सिर्फ गुड़ का कारोबार करते हैं। गुड़ व्यापारी अमन ने बताया कि तापमान गिरने से बाजार में गुड़ की मांग बढ़ी है। लोग सर्दी में लड्डू, गजक और चाय समेत अन्य घरेलू व्यंजनों में गुड़ का प्रयोग करते हैं। इस वजह से सर्दी में गुड़ की बिक्री बढ़ जाती है। प्रतिदिन लोग गुड़ की खरीदारी करने दुकान पर आ रहे हैं।
बाजार में क्वालिटी के अनुसार 60 से 80 रुपये प्रति किलो की दर पर गुड़ बिक रहा है। गुड़ विक्रेता निखिल ने बताया कि बाजार में देसी, लाल और दानेदार गुड़ उपलब्ध है। तापमान और नीचे गिरा तो मांग भी बढ़ेगी। पूर्व में 50 से 60 रुपये की दर पर गुड़ बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें