खुर्जा क्षेत्र के गांव शहजादपुर कनैनी में शव मिलने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग । संवाद
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के कनैनी गांव में शुक्रवार शाम को कुएं में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खुर्जा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने सूचना दी कि कुएं में किसी का शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर गई और जांच पड़ताल की। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार खेतों के बीच में किसान काम कर रहे थे। तभी एक कुत्ता कुएं में गिर गया और रोने लगा। जब ग्रामीण कुएं की ओर पहुंचे तो उसमें शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है, जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। संवाद