फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरईसी और आर्य कन्या कॉलेज के प्रिंसिपल की कुर्सी गई

Fri, 15 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के दो कॉलेजों के प्रिंसिपल की कुर्सी चली गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी खारिज होने के बाद 2009 में हुई नियुक्ति को निरस्त करने का हाईकोर्ट का आदेश बहाल हो गया है। एनआरईसी खुर्जा के डॉ. केडी शर्मा, आर्य कन्या कॉलेज खुर्जा की डॉ. शशि प्रभा त्यागी की  प्रिंसिपल की कुर्सी चली गई है। 
विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल में 14 प्रिंसिपल आदेश के दायरे में आए हैं। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2008 में विज्ञापन संख्या 39 के तहत प्रदेश के 156 डिग्री कॉलेज और पीजी कॉलेजों में प्रिंसिपलों की नियुक्ति की थी। 2009 में प्रिंसिपलों ने ज्वाइन किया था।

प्रिंसिपलों की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए थे। नियम और मानकों का उल्लंघन करने के शिकायत के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने 23 अप्रैल 2012 को नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन


प्रिंसिपलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई। 20 मई 2012 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे कर दिया। तब से सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा था। शुक्रवार सुबह डबल बेंच ने फैसला सुनाया और एसएलपी का खारिज कर दिया।

इसके साथ ही विज्ञापन संख्या 39 के तहत हुई नियुक्ति निरस्त हो गई हैं। अहम बात यह है कि 156 प्रिंसिपलों में से करीब 50 प्रिंसिपल रिटायर भी हो चुके हैं। कुछ प्रिंसिपल रिटायर होने वाले थे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा  अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह नेगी के मुताबिक मेरठ और सहारनपुर मंडल के 14 एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें