फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एआरटीओ प्रवर्तन ने 239 पुराने वाहनों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर की सड़कों पर काफी संख्या में पुराने वाहन संचालित हो रहे हैं। इनके संचालन से शहर में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे 239 वाहनों पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कार्रवाई की। इन सभी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि जनपद एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने पर 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के संचालन मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। 239 वाहन पुराने संचालित मिले। इन सभी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों का संचालन जनपद से बाहर करने पर संबंधित को एनओसी ले जाने के लिए समय-समय पर नोटिस जारी किए जाते हैं। यदि कोई पुराना वाहन शहर की सड़क पर संचालित मिला तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें