फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के यहां पहुंची मुआवजे की फाइल

Sat, 13 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर पिछले सात माह से चल रहे किसानों के धरने पर शुक्रवार को डीएम पहुंची। डीएम ने किसानों को बताया कि उनकी फाइल कमिश्नर तक जा चुकी है। जल्द ही उनको मुआवजा मिलेगा। वहीं किसानों ने मुआवजा न मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

फ्रेट कॉरिडोर योजना के तहत अधिग्रहित हुई जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर सात माह से अधिक समय से किसानों का धरना चल रहा है। डीएम रोशन जैकब धरनास्थल पर किसानों से मिलने पहुंची। डीएम ने बताया कि किसानों की मुआवजा संबंधी फाइल कमिश्नर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही शासन द्वारा किसानों को मुआवजा मिल जाएगा। वह अपने स्तर से भी किसानों की मदद करेगी। वहीं दूसरी ओर किसान नेता सुग्रीव सोंलकी ने कहा कि जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा, उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।  एसडीएम खुर्जा राहुल यादव, सीओ चंद्रधर गौड़, नायाब तहसीलदार विजय मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें