फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सेना के जवान और यूपी पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, बाइक ट्रेक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई

Fri, 27 Feb 2026 02:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
सेना के जवान और यूपी पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के अगौता क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। यह हादसा अंबेडकर पार्क के सामने उस समय हुआ जब दोनों बुलेट पर सवार होकर अगौता से खरीदारी करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बुलेट को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक सेना के जवान का नाम गौतम तेवतिया बताया जा रहा है। वहीं, रेगीन माथुर उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। सिपाही रेगीन मित्र गौतम तेवतिया के साथ भतीजी की शादी में शिरकत करने करने बुलंदशहर आए थे। दोनों खरीदारी के लिए अगौता गए थे, रास्ते में यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें