फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एआरएम ने परिचालक की संविदा की समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। डिपो के परिचालक पर कैश गबन करने के आरोप के मामले में एआरएम ने परिचालक की संविदा समाप्त कर दी है। वहीं, डिपो इंचार्ज ने परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


एआरएम गोकरन सिंह ने बताया कि दिल्ली-बदायूं मार्ग पर चलने वाली डिपो की बस के परिचालक पर कैश गबन किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इटीएम मशीन (टिकट काटने वाली मशीन) और सर्वर के रिकार्ड के अनुसार कैश में 58419 रुपये का अंतर था। इटीएम मशीन को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में इटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि हुई। मुख्यालय ने आरोपी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। डिपो इंचार्ज डालचंद ने आरोपी परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पूर्व में परिचालक द्वारा डिपो की कनिष्ठ लेखाकार इरा मित्तल पर ड्यूटी ज्वॉइन कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा इरा मित्तल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। एंटी करप्शन टीम द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में परिचालक पर लगे आरोपों को अंकित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें