स्याना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डीजल चोरी के आरोपी।
- फोटो : संवाद
फोटो
स्याना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ अगस्त की रात हुई डीजल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी किया गया 470 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त कैंटर, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि नौ अगस्त की रात डेयरी के बाहर खड़ी दो गाड़ियों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान इस्तकबाल निवासी चहेला थाना अहमदगढ़ व सोहेल निवासी अन्दे बाबा मदरसा के पास थाना मसूरी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 470 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त कैंटर, एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।