फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो माह बाद 100 से कम रहा शहर का एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहरवासियों ने 63 दिन बाद साफ हवा में सांस ली। सोमवार को बुलंदशहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 100 के कम रहा। जो अच्छी श्रेणी में आता है। पिछले दो माह से हवा खराब चल रही थी। रविवार रात बूंदाबांदी होने से प्रदूषण गायब हो गया और सोमवार को 61 एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को बुलंदशहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 97 दर्ज किया गया। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होती चली गई। अक्तूबर माह में 23 को सर्वाधिक 267 एक्यूआई मापा गया। इसके बाद नवंबर माह में 25 नवंबर को सबसे कम 148 तो 19 नवंबर को सर्वाधिक 416 एक्यूआई दर्ज किया गया। दिसंबर माह की शुरुआत में एक व तीन को एक्यूआई 200 से अधिक रहा, जबकि हवा चलने से छह दिन एक्यूआई 200 से कम मापा गया। इसमें चार दिन एक्यूआई 150 से कम रहा। रविवार रात हुई बूंदाबांदी से प्रदूषण गायब हो गया। 63 दिन बाद बुलंदशहर का एक्यूआई 61 दर्ज किया गया है। यह सामान्य श्रेणी में आता है।


इन दिनों रहा शहर और खुर्जा का एक्यूआई 150 से कम
अक्तूबर माह में बुलंदशहर का सात को और खुर्जा का छह व 12 को 100 से कम एक्यूआई मापा गया। जबकि दो, छह, आठ, नौ, 10, 11, 12, 13, 14 व 16 और खुर्जा में एक, दो, तीन, पांच, सात, आठ, 10, 13 व 16 को एक्यूआई 150 से कम रहा। नवंबर माह में बुलंदशहर का 25 को व खुर्जा का 27 को एक्यूआई 150 से कम रहा।
विज्ञापन



इस माह का एक्यूआई
तारीख बुलंदशहर खुर्जा
01 दिसंबर - 223 - 179

02 दिसंबर - 194 - 168
03 दिसंबर - 201 - 148

04 दिसंबर - 138 - 146
05 दिसंबर - 129 - 133
06 दिसंबर - 123 - 138
07 दिसंबर - 142 - 156
08 दिसंबर - 181 - 142
09 दिसंबर - 61 - डाटा प्रदर्षित नहीं हुआ।


एक्यूआई के मापक
शून्य से 50 के बीच अच्छा

51 सेर 100 के बीच संतोषजनक
101 से 200 के बीच मध्यम

201 से 300 के बीच खराब
301 से 400 के बीच बहुत खराब

401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।


Iबूंदाबांदी होने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। इससे पहले बारिश के दिनों में एक्यूआई 100 से कम रहा। - गीतेश चंद्रा, एएसओ, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें