फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 13 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। अब 13 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना के प्रधानाचार्य पीके राय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र वर्तमान में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। साथ ही उनकी जन्मतिथि 1 मई 2014 और 31 जुलाई 2016 के मध्य होनी चाहिए।
आवेदन करते समय अभिभावकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि बच्चे का मूल निवास प्रमाणपत्र उसी जिले का हो जहां से वह आवेदन कर रहा है। इतना ही नहीं बच्चे ने कक्षा तीन, चार और पांच की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें