फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग होगा फोरलेन

विज्ञापन
अनूपशहर रोड।
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण लगने वाले जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए अब बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाया जाएगा। जिससे नगर का ट्रैफिक आसानी के साथ निकल सके और नगर में लगने वाले जाम से राहत मिले। सुगम यातायात के लिए मार्ग पर डिवाइडर भी लगाया जाएगा, जिसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग ने बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाने की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। अभी तक बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे डबल लेन है। बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाइवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहने के कारण अक्सर जाम के हालात रहते हैं। खासकर गंगा स्नान, शिव रात्रि समेत अन्य धार्मिक त्योहारों के दौरान हालात अधिक गंभीर हो जाते हैं। बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे पर लगने वाले जाम के कारण नगर में भी जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कार्तिक पूर्णिमा, शिवरात्रि, महाशिवरात्रि समेत गंगा स्नान के अवसरों पर वाहनों की संख्या में वृद्धि होने से जाम के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों के अनुसार बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को बुलंदशहर से आठ किलोमीटर तक फोरलेन बनाने की योजना है। जिसपर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं पर्व के अवसरों पर दोनों के वाहनों के आपस में फंसने के कारण लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए मार्ग पर डिवाइडर भी बनाया जाएगा। बताया कि शासन से कार्ययोजना, एस्टीमेट को स्वीकृति मिलने के बाद स्टेट हाईवे के फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को बुलंदशहर से सहकारी नगर तक करीब आठ किलोमीटर दूरी तक फोरलेन बनाने की कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसपर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने स्टेट हाईवे को फोरलेन किए जाने के लिए कार्ययोजना मांगी थी। बजट के आवंटित होने के साथ ही फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - राहुल शर्मा, एक्सईएन प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें