फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 1862 परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। परीक्षा 28 मार्च तक चलेंगी और 29 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित करते समय अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी। परीक्षा में 2.40 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्देश प्राप्त हो गए हैं। 22 मार्च तक अनिवार्य रूप से प्रश्न पत्रों को विद्यालयों में भेज दिया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
प्रथम पाली 9:30 से दोपहर 11:30 तक और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तक रहेगी। बीएसए के अनुसार सभी खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा एक, दो, तीन, चार, छह व सात की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर होगा, जबकि कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जाएगा। वार्षिक परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें