चोला कॉलेज के समय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग को लेकर कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन
चोला। अघोषित बिजली कटौती के कारण गर्मी की मार झेल रहे चुन्नीलाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल के समय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति दिए जाने की मांग की।
छात्रों ने बताया कि कॉलेज का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे का है। सुबह करीब 11.30 बजे बिजली आती है। उसके बाद भी बार-बार ट्रिपिंग के कारण बिजली जाती रहती है। ऐसे में गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ती है। कई बार तो भीषण गर्मी के कारण छात्रों की हालत बिगड़ जाती है। बताया कि कॉलेज के समय में निर्बाध आपूर्ति दिए जाने की मांग को लेकर उन्होंने कई बार ऊर्जा निगम के अफसरों के अलावा प्रशासनिक अफसरों से भी शिकायत की लेकिन किसी भी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जा रही है। ट्रिपिंग की समस्या का समाधान किया जाएगा।