फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, घेरी कलक्ट्रेट

Sat, 28 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को जबरदस्त कटौती पर रालोद ने कलक्ट्रेट का घेराव कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही आपूर्ति नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिले में हो रही जबरदस्त बिजली कटौती के खिलाफ कलक्ट्रेट का घेराव किया। जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से पीने के पानी का भी संकट गहरा गया है।

युवा रालोद नेता डॉ. कुंवरवीर चौधरी ने कहा कि यदि बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो रालोद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर सुधीर चौधरी, नावेद मियां, अजब सिंह कपासिया, वीरेंद्र सिंह लौर, चौधरी बिजेंद्र सिंह, सुधीर लोधी, रामनरेश सिंह, नरेश राजौरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें