फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियमित खान-पान से लोगों में खून की कमी

विज्ञापन
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में ब्लड सैंपल की जांच करता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में खून की कमी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 200 से 300 मरीजों की जांच कराई जा रही हैं। इनमें 60 से 80 मरीजों में खून की कमी मिल रही है। चिकित्सक इस कमी को अनियमित खान-पान की वजह बता रहे हैं। संबंधित मरीजों को हरी सब्जियों का अधिक सेवन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से 1500 के बीच मरीज परामर्श लेने के लिए आते हैं। अधिकांश मरीज हालत गंभीर होने पर चिकित्सक के पास पहुंचते हैं। संबंधित के लक्षण देख चिकित्सक ब्लड जांच कराने की सलाह देते हैं। ऐसे में अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में प्रतिदिन 200 से 300 मरीज विभिन्न बीमारियों की ब्लड जांच करवा रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी के मरीज अभी भी ओपीडी में आ रहे हैं, संबंधित मरीजों में खून की कमी निकल रही हैं। बताया कि खून की कमी के कारण ही मरीज बार-बार सर्दी-जुकाम की चपेट में आ रहे तो संबंधित की ब्लड जांच करानी जरूरी है। बताया कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। संबंधित का समय रहते उपचार न हो तो बीमारी खतरनाक साबित हो सकती हैं। खून की कमी से बचने के लिए समय पर आयरन, विटामिन और फोलिक एसिड से भरपूर आहार का सेवन करें। धूम्रपान और शराब का सेवन खून की कमी को बढ़ा सकता है।

पैथोलॉजी लैब में ब्लड जांच कराने पर 60 से 80 लोगों में खून की कमी मिल रही हैं। लक्षण दिखने पर संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपचार कराएं। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें