फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को अमर उजाला देगा स्कॉलरशिप

Sun, 20 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
छात्रवृ‌त्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्व. श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को मेरिट के आधार पर स्कॉलरशिप दीजाएगी। उल्लेखनीय है कि श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है। वर्ष 2014 में 297 और वर्ष 2015 में 493 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा में 1903 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रविवार को आजाद पब्लिक स्कूल, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल और एसबीएमटी में हुई परीक्षा में कई विद्यार्थी ऐसे भी थे जोकि वेषभूषा से आर्थिक संकट में घिरे दिखे। यह बच्चे अमर उजाला की पहल को उम्मीद की किरण की तरह देख रहे हैं।

अनूपशहर से परीक्षा देने पहुंचे विवेक ने बताया कि परिजन पढ़ा लिखा कर अफसर बनाना चाहते हैं। मगर पैसों की बेड़ी उसकी पढ़ाई की राह में अड़चन बनी पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


90 किमी का सफर तय कियाः काफी संख्या में स्टूडेंट्स रामघाट, नरोरा, अनूपशहर, शिकारपुर, बीबीनगर क्षेत्र से स्व. श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। नरोरा, रामघाट और डिबाई के स्टूडेंट्स को कम से कम 90 किमी. लंबा सफर तय कर परीक्षा केंद्राें पर पहुंचना पड़ा।

परीक्षा के बाद इन छात्रों के चेहरे पर जरा भी थकान नहीं थी। छात्रा कुसुम ने बताया कि यह परीक्षा भविष्य संवारने में मददगार होगी।

व्यवस्था रही चाक चौबंद

स्व. श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में इंतजाम चाक-चौबंद रहे। परीक्षा केंद्र आजाद पब्लिक स्कूल, ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल और एसबीएमटी के मुख्य द्वार से परीक्षा हॉल तक परीक्षार्थियों की निगरानी शिक्षक शिक्षाकाओं ने रखी। यही कारण रहा कि परीक्षा के दौरान छात्र छात्राओं को शिकायत का मौका नहीं मिला।

परीक्षा संपन्न होने के बाद कक्ष निरीक्षक छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र से स्कूल के मैदान में लाए। यहां स्टाफ की निगरानी में परीक्षार्थियों को एक-एक कर बाहर भेजा गया। स्कूल स्टाफ ने जगह-जगह खड़े रहकर स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। जाते समय स्टूडेंटस ने अमर उजाला का धन्यवाद कहा और परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्था को सराहा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें