फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1903 विद्यार्थियों ने भरी हौसले की उड़ान

Sun, 20 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
छात्रवृ‌त्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गरीब और होनहार विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की डगर को मजबूत करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को नगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 में 1903 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर डीएम आंजनेय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा और एसडीएम सदर अरुण कुमार यादव ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।
इस परीक्षा के लिए जिले से 3171 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा  बुलंदशहर-खुर्जा जीटी रोड स्थित आजाद पब्लिक स्कूल, ब्रहमानंद पब्लिक स्कूल और एसबीएमटी में रविवार सुबह 10 बजे से हुई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले दूर-दराज के स्टूडेंटस अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रवेश पत्रों की चेकिंग व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एंट्री मिली। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा नौ के 247, कक्षा 10 के 506, कक्षा 11 के 2133 और कक्षा 12 के 285 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी।

आजाद पब्लिक स्कूल में डीएम आंजनेय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र और एसडीएम सदर अरुण कुमार ने परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया। अफसरों ने स्टूडेंट्स से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। डीएम ने बताया कि पड़ाव अंतिम नहीं है।
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में कुछ छात्र सफल तो कुछ असफल होंगे। असफल छात्र हिम्मत न हारें और ज्ञान बढ़ाए। अखबार पढ़ने की आदत डालें। अच्छी किताबें और अखबार दिमाग को दुरुस्त करती हैं तो अच्छा खेल शरीर को मजबूत बनाता है। डीएम ने बच्चों से परीक्षा के विषय में भी पूछताछ की। परीक्षा नियत समय पर शुरू और समाप्त हुई।  समापन पर बच्चों को व्यवस्थित तरीके से बाहर भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें