फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नियमित के साथ ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें भी पहुंचीं विलंब से

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे लाइन पर ब्लॉक लेकर किए जा रहे मरम्मत कार्य से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आईं।
विज्ञापन

बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस छह घंटे, पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस छह घंटे, धनबाद जंक्शन से चंडीगढ़ जंक्शन को जा रही स्पेशल ट्रेन पांच घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या कैंट जा रही ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे, बनारस से नई दिल्ली को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे दस मिनट, लखनऊ चारबाग से नई दिल्ली को जाने वाली ग्रीष्मकालीन एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन आई।
वहीं भुज से बरेली को जा रही आला हजरत एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे 30 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, देहरादून से चलकर शकूरबस्ती को जा रही मसूरी एक्सप्रेस दो घंटे, टनकपुर से दिल्ली जंक्शन जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, जेसलमैर से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि मुरादाबाद-बरेली रेलखंड में ब्लॉक लेकर किए जा रहे कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इस माह के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद ही संचालन में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें