फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसानों को धरने से बलपूर्वक उठाने व लाठी फटकारने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। क्षेत्र के गांव बहापुर में लिंक एक्सप्रेस के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों ने पुलिस पर जबरन उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसानों ने पुलिस पर लाठी फटकारने का भी आरोप लगाया। उनका आरोप है कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं।
धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता मनवीर तेवतिया और उनके एक साथी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। पुलिस ने मनवीर तेवतिया और उनके दो साथियों पर गैंगस्टर की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
किसान कामगार यूनियन तेवतिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह ने बताया कि कि पुलिस ने धरना दे रहे किसानों को धरना स्थल से बलपूर्वक हटाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने किसानों पर लाठी फटकारी, जिसमें कई किसान घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने किसान नेताओं, किसानों को गंभीर धाराओं में मुकदमें लगाने की भी धमकी दी। वहीं, किसानों ने पुलिस प्रशासन से खतरा बताया। उन्होंने कहा कि किसान लिंक एक्सप्रेस-वे पर अपनी जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
किसान अपनी जमीन दे रहा है, तो उसे उसके हिसाब से दाम भी मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां पर जमीन का एक करोड़ रुपये बीघा मूल्य चल रहा है, इतना ही किसानों को मिलना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार शाम को पुलिस ने लाठी फटकारकर उन्हें धरने से हटाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कई किसान चोटिल भी हो गए। किसान मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए है। उन्होंंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। बताया कि रविवार को किसान सांसद भोला सिंह का घेराव करेंगे। वहीं, गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ता सांसद महेश शर्मा का घेराव करेंगे।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि किसान बिना परमिशन के धरना दे रहे हैं, जो गलत है। किसानों को धरने से नहीं उठाया गया है, अपनी मर्जी से किसान धरनास्थल छोड़कर जा रहे हैं। अगर उन्हें धरना देना है तो परमिशन लेकर दें। लाठी फटकारने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें