फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस थानों और चौकियों का फायर ऑडिट, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने शनिवार को थाना सिकंदराबाद, ककोड़, चोला व उनके अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकियों का फायर ऑडिट किया गया। ऑडिट के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र के संचालन और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में प्रारंभिक स्तर पर मिट्टी, बालू, पानी और कंबल जैसे स्थानीय संसाधनों की मदद से आग पर नियंत्रण पाने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए। इस दौरान विद्युत सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कटे हुए एवं क्षतिग्रस्त तारों की उचित टेपिंग कराने तथा विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग से इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नियमित फायर ऑडिट और अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण से आपातकालीन परिस्थितियों में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आग से बचाव एवं त्वरित प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें