फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवती के अपहरण का आरोप, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के एक गांव निवासी युवती का नरसेना के तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि जब आरोपियों के पिता को फोन किया तो उन्होंने जल्द ही युवती को सकुशल भेजना का आश्वासन दिया। वहीं, युवती के घर न आने पर पीड़ित पिता ने पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव निवासी भंवर सिंह ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि 25 अगस्त वह मजदूरी करने के लिए गए थे। दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि उनकी 20 वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। काफी तलाश करने के बाद उन्हें पता चला कि तीन युवक उनकी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। इसके बाद आरोपी के पिता को फोन कर वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि वह जल्द ही बेटी को सकुशल वापस भेज देंगे। इसके बाद भी आरोपी ने उनकी बेटी को वापस नहीं भेजा। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली देहात पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें