फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
औरंगाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा करते शिव सेना के कार्यक
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार शाम हाईवे किनारे हो रहे अतिक्रमण को एसडीएम सदर ने पुलिस बल को साथ लेकर हटवा दिया। अभियान के दौरान नौ व्यापारियों के चालान काटकर करीब आठ हजार का जुर्माना वसूला गया। इस दाैरान चालान काटने में भेदभाव का आरोप लगाते हुए शिवसेना के पदाधिकारियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


कस्बे में बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम को लेकर एसडीएम सदर नवीन कुमार के नेतृत्व में सोमवार शाम ईओ सेवाराम राजभर,थाना प्रभारी नीतीश भारद्वाज ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दाैरान स्याना रोड पर व्यापारी जगमोहन लोधी का तीन हजार रुपये का चालान काटने पर हंगामा हो गया।
सूचना पर शिवसेना के नगर प्रमुख प्रवेश लोधी मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत अधिकारियों की कार्रवाई का विरोध किया। प्रवेश लोधी का कहना था कि जिस व्यापारी का तीन हजार का चालान काटा गया है। उनका ही करीब दो सप्ताह पहले चालान काटा गया था।
विज्ञापन

जबकि व्यापारी के बराबर में भी कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन वहा नगर पंचायत प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया। ईओ सेवाराम राजभर का कहना है कि किसी भी व्यापारी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें