फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राशन वितरण में कटौती का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। तहसील के पैगंबरपुर गांव में राशन वितरण में प्रति यूनिट एक किलोग्राम की कटौती का मामला सामने आया है। आरोप है कि राशन डीलर की ओर से उपभोक्ताओं को निर्धारित पांच किलोग्राम प्रति यूनिट की जगह चार किलोग्राम राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर उपभोक्ताओं ने एसडीएम डिबाई से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कम राशन देने के बावजूद उनसे पूरे राशन की प्राप्ति के लिए अंगूठा लगवा लिया जाता है।
वायरल वीडियो में खाद्यान्न को कट्टों में भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड करते लोग भी दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर खाद्यान्न की कालाबाजारी का दावा किया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। नियमानुसार प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण किया जाना है। मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें