फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अलका आर्य व विशु मित्तल बने विजेता

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता ​खिलाड़ी स्मृति चिन्ह के साथ। स्रोत : खेल विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम स्टेडियम में जिला खेल विभाग ने दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अलका आर्य और बालक वर्ग में विशु मित्तल विजेता चुने गए। सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर सीनियर बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। सीनियर बालक-बालिका की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
जिसमें जिलेभर के बालक-बालिका बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के सिंगल्स में छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम मैच दार्शी व लावन्या के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें दार्शी ने 21-19, 21-16 से जीत हासिल की। दूसरा मैच सुकृति व परिधि में बीच खेला गया। जिसमें सुकृति ने 21-04, 21-10 से जीत हासिल की। अलका आर्य व पूजा ने दूसरे राउंड में मुकाबला खेला।
दूसरे राउंड में अलका आर्य का दार्शी के बीच मैच हुआ। जिसे अलका ने 21-10 व 21-09 से जीत हासिल की। पूजा का सुकृति के साथ मैच हुआ। पूजा ने सुकृति को 21-19 व 21-17 से हराया। फाइनल में अलका आर्य ने 21-17, 19-21 व 21-15 से पूजा को हरा विजेता बनीं।
बालक वर्ग में पहला मैच योजस व सार्थक के बीच खेला गया। सार्थक ने यह मैच 21-19 व 21-17 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में आदि ने 21-18, 15-21 व 21-17 से जतिन को, जयदीप ने 21-17 व 21-18 से शौर्य को और अंश त्रिपाठी ने 21-04 व 21-10 से चित्रांश को हराया।
दूसरे राउंड में आदि ने सार्थक को 21-10 व 21-11 से और जयदीप ने 21-09 व 21-13 से अंश को हरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में जयदीप ने 21-16 व 21-15 से आदि को हरा विजेता बना। बताया कि दोनों वर्ग के विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें