जनता इंटर कॉलेज, बुगरासी की छात्रा अलीशा ने इंटरमीडिएट में 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसी कॉलेज की छात्रा इकरा हकीम और ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा साक्षी अग्रवाल 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहीं। ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा मोना कुमारी को तीसरा स्थान मिला है। मोना ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
जनता इंटर कालेज बुगरासी की छात्रा अलीशा को 500 में 478 अंक मिले हैं। अलिशा ने सामान्य हिंदी में 96, अंग्रेजी में 94, फिजिक्स में 96, केमिस्ट्री में 96 और बायलॉजी में 96 अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं इकरा हकीम को सामान्य हिंदी में 96, अंग्रेजी में 92, गणित में 98, फिजिक्स में 93, केमिस्ट्री में 93 अंक मिले हैं। संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहीं साक्षी अग्रवाल को सामान्य हिंदी में 95, अंग्रेजी में 92, गणित में 96, फिजिक्स में 96 और केमिस्ट्री में 96 अंक मिले हैं।
साक्षी अग्रवाल ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्रा हैं। तीसरे पायदान पर रहीं इसी विद्यालय की छात्रा मोना कुमारी को सामान्य हिंदी में 93, अंग्रेजी में 86, गणित में 98, फिजिक्स में 96 और केमिस्ट्री में 96 नंबर मिले हैं।