फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड : खुलासा नहीं होने पर परिजनों का एसएसपी दफ्तर पर हंगामा

विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे मृतक आकाश के परिजन। - संवाद...
विज्ञापन
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए आकाश हत्याकांड का खुलासा तो दूर पुलिस बदमाशों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। इसी से क्षुब्ध होकर व खुलासे की मांग करते हुए पीड़ित परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस कार्यालय पर बुधवार को हंगामा किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर थाना पुलिस पर उचित कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया। एसएसपी ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

औरंगाबाद के गांव भंडौरिया के कई ग्रामीण पुरुष एवं महिलाओं ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां ग्रामीणों के साथ पीड़ित पंकज कुमार सिंह ने एसएसपी से मिलकर बताया कि 31 जुलाई को अपनी दुकान बंद कर भाई आकाश कुमार के साथ गांव लौट रहा था। गांव ताजपुर के जंगल में अज्ञात लोगों ने उसके भाई आकाश कुमार की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में थाना औरंगाबाद में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। आरोप है कि थाना पुलिस द्वारा अभी तक घटना के संबंध में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक पुलिस बदमाशों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस का लापरवाह रवैया हत्यारोपियों को साक्ष्य छिपाने में शह दे रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित पंकज समेत अन्य ग्रामीणों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। एसएसपी ने ग्रामीणों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर कविता, सोनू सिंह, मुकेश कुमार, जयकरन, प्रमोद, सचिन कुमार, काजल, सुमन, राजवती, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें