फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लग्जरी गाड़ियों में बैठे बरातियों का हुड़दंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
जहांगीराबाद में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
विज्ञापन
जहांगीराबाद। रविवार देर शाम बरात में शामिल गाड़ियों के काफिले में सवार बरातियों ने हुड़दंग मचाया। इसका का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया गया कि स्थानीय लोगों व राहगीरों ने ही आरोपियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने में जुट गई है।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बराती लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए थे। इन गाड़ियों में तेज आवाज में बज रहे साउंड पर गाड़ियों में सवार युवक कुछ शराब पीते हुए सन रूफ खोलकर व खिड़की से बाहर लटक कर नोट उड़ाते हुए और झूमते हुए चल रहे थे। अचानक बाजार में इस उत्पात के कारण असामान्य स्थिति उत्पन्न हो गई और नाराज दुकानदारों ने वीडियो बना लिया।
यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया और अब गाड़ियों के नंबरों की पहचान कर उनकी शिनाख्त कर रही है। सीओ अनूपशहर ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, कस्बा चौकी इंचार्ज को गाड़ियों की शिनाख्त कर कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें