बृहस्पतिवार को नाली-खडंजा बनवाने की मांग पर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले में साफ-सफाई न होने पर भड़की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बाद भी पालिका के अधिकारी मोहल्ले में सफाई नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
मोहल्ला अमरमाया बालाजी नगर की दर्जनों महिलाएं गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने मोहल्ले में व्याप्त गंदगी को लेकर नगर पालिका में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर पनपने लगे हैं।
इसके कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। मोहल्ले में सफाई करवाने के लिए कई बार पालिका के अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अगर पालिका अधिकारियों ने तत्काल मोहल्ले में सफाई नहीं करवाई तो मोहल्ले के लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विरोध करने वाली महिलाओं में सावित्री, प्रभावती, गुड्डी, कविता, राधा, निधि, सोेनिया, शर्मिला, सुशीला, पूनम, सीमा, सुनीता, मधु शर्मा और गायत्री आदि रहीं। इस संबंध में ईओ एके सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिकायत पर संबंधित सफाई निरीक्षक को सफाई के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।