फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एओए चुनाव के बाद जिम्मेदारियों पर संशय, दोनों गुट आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। दिनेश नगर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब कॉलोनी की राजनीति और दिलचस्प हो गई है। 10 सदस्यीय कार्यकारिणी में दो गुटों के पांच-पांच सदस्य जीतकर पहुंचे हैं, जिससे प्रमुख पदों को लेकर स्थिति उलझ गई है।
विज्ञापन

एओए के चुनाव में श्रीनिवास चौधरी के नेतृत्व वाले पुराने गुट और अजय कश्यप के नेतृत्व वाले नए गुट के प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम आने के बाद दोनों पक्षों के पांच-पांच उम्मीदवार विजयी घोषित हुए। ऐसे में किसी भी गुट को पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत प्रमुख जिम्मेदारियों के चयन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कॉलोनी में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर इन पदों पर कौन बैठेगा और किसे जिम्मेदारी मिलेगी। दोनों पक्ष अपने-अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
चुनाव से पहले दोनों गुटों के बीच तनातनी और विवाद की घटनाएं भी सामने आ चुकी थीं। ऐसे माहौल में अब जिम्मेदारियों के चयन को लेकर कॉलोनी में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में ही तय होगा कि एओए की कमान किसके हाथ में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें