अनूपशहर में ई-रजिस्ट्री और तहसील की हड़ताल खत्म होने पर काम करते कर्मचारी और पहुंचे लोग। संवाद
खुर्जा। ई-रजिस्ट्री प्रणाली पर रोक लगने के बाद दस्तावेज लेखकों और अधिवक्ताओं ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने सरकार के फैसले पर आभार जताया। इसको लेकर बुधवार को बार सभागार में बैठक का भी आयोजन किया गया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह छौकर ने बताया कि कानून वापसी के फैसले से संगठन के सदस्यों में खुशी है और अब सभी कामकाज सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगे। सरकार ई-रजिस्ट्री प्रणाली लागू रही थी। इसको लेकर लगातार 21 दिनों से दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री कार्यालय पर धरने पर बैठे थे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि दस्तावेज लेखकों के हित में सरकार ने फैसला किया है। दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता व भाकियू कार्यकर्ताओं निरंतर एक जुट होकर साथ खड़े रहेंगे। संवाद