फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गाली गलौज कर मारपीट, लोहे की रॉड से हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। थाना सलेमपुर क्षेत्र में फास्ट फूड खाने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गांव चित्सौन निवासी लोकेश शर्मा ने दी तहरीर में बताया कि 30 जून को वह रसूलपुर निवासी दोस्त रोहित के साथ मोड़ी स्थित फास्ट फूड पॉइंट से खाना लेने गए था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर रिंकू, विपिन और दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इसी दौरान एक और कार में सवार होकर पांच अज्ञात युवक मौके पर पहुंचे और लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सीओ शिकारपुर प्रमोद कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें