फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्नातक में तीन अक्तूबर को होंगे प्रवेश, कॉलेज तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर के 78 कॉलेजों में तीन अक्तूबर से फिर से स्नातक में प्रवेश शुरू होंगे। इसके लिए कॉलेज तैयार हैं। इसी दिन कॉलेज ओपन मेरिट जारी करेंगे। इसके बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक में अभी तक पांच मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष सीटों पर प्रवेश कराने की तैयारी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पहली ओपन मेरिट तीन अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को इसी दिन प्रवेश कराने का मौका मिलेगा। इसके बाद चार और छह अक्तूबर को भी ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश लिए जाएंगे। बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने का अंतिम मौका छह अक्तूबर तक मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें