फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहिफ हत्याकांड: सीसीटीवी में कैद हत्यारोपी डीएम रोड पर हुए ओझल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नाहिफ हत्याकांड में पुलिस बदमाशों की शिनाख्त कर चुकी है लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाश कालाआम चौक की ओर से ही डीएम रोड होते हुए फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि आरोपी डीएम रोड से गलियों में होते हुए वापस नरसलघाट की तरफ जाकर छिप गए हैं। अधिकारी जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

युवक नाहिफ पर अपने सौतेले पिता की एक रिश्तेदार युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप था। युवती की मां ने 28 सितंबर को ही नरसलघाट पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी शिकायत दी थी। 30 सितंबर की दोपहर युवती पक्ष को सूचना मिली कि नाहिफ और युवती कोर्ट परिसर के बाहर एक दुकान पर देखे गए हैं। सूचना मिलते ही चार युवक वहां पहुंचे और नाहिफ की सरेआम हत्या कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है। पुलिस ने अब तक सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, मृतक युवक नाहिफ के परिवार का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो आज उनका बेटा जिंदा होता। परिवार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


दोनों चाकुओं पर लगवाई गई थी धार
वारदात के बाद आरोपी हत्या में प्रयुक्त किए गए दोनों चाकुओं को घटनास्थल से कुछ दूरी पर अलग-अलग स्थानों पर फेंक कर चले गए थे। दोनों चाकुओं को गौर से देखने पर पता चल रहा है कि जैसे आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए चाकुओं धार लगवाई थी जिससे वार करते वक्त अधिक चोट पहुंचाई जा सके। पुलिस इस पहलू पर भी तथ्य तलाश रही है।


- आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर राजफाश कर दिया जाएगा। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें