फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान और मतगणना को 16 स्थान चिन्हित

Fri, 29 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। नामांकन, मतदान और मतगणना का ले आउट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


नामांकन, मतदान और मतगणना के लिए 16 स्थान चिन्हित किए गए हैं। वहीं, राज्य चुनाव आयोग के अफसरों ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए अफसरों से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी एक फरवरी को अधिसूचना जारी करेंगे। पांच फरवरी को ब्लाकवार 16 स्थानों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन तीन बजे के बाद पर्चों की जांच की जाएगी। छह फरवरी को नाम वापसी की कार्रवाई होगी। सात फरवरी को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी।

विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी सात फरवरी को निर्वाचन अधिकारी करेंगे। निर्वाचन आयोग ने राधे श्याम मिश्रा को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रेक्षक बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें