खुर्जा। एटा बस डिपो से सिकंदराराऊ की ओर जाने वाले यात्रियों को नहीं बैठाने पर खुर्जा डिपो के चालक व परिचालक पर जुर्माना लगाया गया। इसको लेकर एआरएम ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया। साथ ही अन्य चालकों को चेतावनी भी दी।
एआरएम उमेश सिंह आर्य ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर विजय उपाध्याय ने शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया कि दो जून को खुर्जा डिपो की बस एटा बस स्टैंड पर थी। जहां पर विजय के अलावा अन्य यात्री भी थे, जिनको सिकंदराराऊ बस स्टैंड जाना था। मगर परिचालक ने उनको बैठने से मना कर दिया। इससे उनको काफी परेशानी की सामना करना पड़ा।
शिकायत की जांच की गई, इसमें देखा गया कि उक्त बस नंबर पर सिकंदराराऊ बस स्टैंड के लिए कोई टिकट नहीं बनाया गया। इससे आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद संविदा चालक राजपाल सिंह और संविदा परिचालक मुकीम को दोषी मानते हुए 500-500 रुपये मानदेय की कटौती की जाएगी।