फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर
विज्ञापन

बीबीनगर। कस्बा निवासी एक युवती पर दबंगों ने रंजिशन जानलेवा हमला करते हुए तेजाब डालकर झुलसा दिया। युवती को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी कुलदीप शर्मा ने थाने पर तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते पांच अगस्त को कस्बा निवासी दूसरे पक्ष के भूरे खां से सड़क पर सीढ़ी लगाने को लेकर उनका विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। लेकिन, आरोपी भूरे खां पक्ष ने इसी रंजिश के चलते सोमवार को पीड़ित की 24 वर्षीय पुत्री आरती को अपना निशाना बना डाला। पीड़ित ने बताया कि सोमवार दोपहर को उनकी पुत्री आरती घेर से गोवंश को लेकर घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उनकी पुत्री को आरोपी भूरे खां, उसके पुत्र नीशम, सलमान, बेटी सल्लो ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की। आरोप है कि मारपीट के दौरान नीशम की पत्नी शीरीन ने आरती के ऊपर तेजाब डाल दिया। इसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायलावस्था में युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अभी उसका उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में नामजद पांचो आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन, खबर लिखे जाने तक आरोपियों का दबोचा नहीं जा सका था।
विज्ञापन

तेजाब की बिक्री पर रोक, फिर भी बिक रहा धड़ल्ले से
गौरतलब है कि बीते दिनों तेजाब के बढ़ते केस को देखते हुए उच्च न्यायालय ने इसकी बिक्री पर पाबंदी लगा दी थी। बावजूद इसके तेजाब फेंककर महिला को घायल करने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। बाजारों में खुलेआम बोतलबंद तेजाब की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का दबोच लिया जाएगा। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ध्रुव भूषण दुबे, थाना प्रभारी बीबीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें