फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के पति के अपनी भतीजी से संबंध हैं। पूर्व में इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। अब पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति, उसकी भाभी, भतीजी और जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव अजय नगर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि नरसेना क्षेत्र के गांव शकरपुर निवासी युवक के साथ उसकी बहन रूबी की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि बहन के पति की परिवार की ही एक युवती से अवैध संबंध थे।
इसकी जानकारी उसकी बहन को हो गई थी। रूबी लगातार इसका विरोध कर रही थी। प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर आरोपी आए दिन रूबी के साथ मारपीट करते थे।
जिसके चलते समय-समय पर दोनों पक्षों की ओर से पंचायतें भी हुई थी। आरोप लगाया कि आठ जुलाई को आरोपियों ने फिर से उसकी बहन के साथ मारपीट की। जिसको लेकर रूबी ने मायके में फोन करके जानकारी दी थी। इस पर रूबी को समझा दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि देर रात के समय आरोपी पति ने अपनी भाभी, भतीजी और जीजा के साथ मिलकर रूबी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें फोन कर जानकारी दी थी कि रूबी ने आत्महत्या कर ली है।
जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने मृतक के शरीर से पूरे जेवरात भी उतार लिए थे। मृतका रूबी के मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले जाकर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

कोट -
मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी
विज्ञापन


पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गांव शकरपुर निवासी पति खुशीराम, भतीजी नेहा, भाभी सुनीता और जीजा नवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें