फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाबा साहेब के अपमान का आरोप, अखिलेश यादव का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के आधे फोटो के साथ अखिलेश यादव का फोटो लगाकर पार्टी और सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी सोच दर्शा दी है। वह विभिन्न वर्ग के लोगों को केवल वोट बैंक के तौर पर प्रयोग करते हैं। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने नगर के कालाआम चौराहे पर अखिलेश यादव का पुतला फूंकते के दौरान कही।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में बाबा साहेब का अपमान करने का आरोप लगाते सपा के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। नगर के मलका पार्क गेट पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव पर अनुसूचित जाति वर्ग के अपमान का आरोप लगाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के फोटो के साथ बाबा साहेब का आधा फोटो प्रयोग किया गया है। इससे साफ है कि उन्हें किसी भी समाज के लोगों से मतलब नहीं है। वह केवल लोगों को आपस में बांटकर अपनी राजनीति पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि केवल भाजपा ने ही सभी वर्गों के लिए एक समान योजनाएं लागू की हैं। सभी योजनाओं का लाभ जाति-वर्ग के आधार पर नहीं बल्कि पात्रता के आधार पर दिया है। अन्य सभी वर्गों ने लोगों को केवल ठगा है। जिसके चलते अब जनता को इनकी राजनीति समझ आ गई है और इन्हें हर चुनाव में सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे ही लोगों के लिए योजनाएं संचालित करते हुए लोगों को लाभान्वित करती रहेगी, ऐसा लोगों को विश्वास है और सरकार भी इस विश्वास पर खरा उतर रही है। कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को पास करने का उद्देश्य भी गरीबों को उनका हक दिलाना है। इस पर भी गरीबों के हक पर डाका डालने वाले लोगों को परेशानी हुई और केवल उन्होंने ही इसका विरोध किया है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, संजय माहेश्वरी, योगेश गुप्ता, कुलदीप चौधरी, अखिल कुमार, डंबर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें