फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छात्रा को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र की एक कालोनी में छात्रा को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि फोटो और वीडियो बनाकर आरोपी अब ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अधिकारी जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक युवक ने उनकी दुकान किराये पर ली थी। अनुबंध समाप्त होने के बाद दुकान को खाली करा लिया गया था। इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। 20 जनवरी 2025 को बेटी कालेज गई थी। आरोपी कालेज के गेट पर पहुंचा और उनकी बेटी कार में बैठाकर एक कालोनी में बने मकान पर ले गया। बीच रास्ते से आरोपी ने एक युवती को भी कार में बैठाया।
मकान में पहुंचने पर वहां एक युवक मौजूद मिला। इसके बाद तीनों आरोपियों ने शराब पी। उनकी बेटी को भी शराब पिलाने का प्रयास किया। उसके इन्कार करने पर कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपियों ने साथ में मौजूद युवती को गेट के बाहर निगरानी करने के लिए खड़ा कर दिया और दोनों युवकों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने फोटो और वीडियो भी बना लिया। बेटी घर पहुंची तो उसने कुछ नहीं बताया और तबीयत खराब होने की बात कहते हुए चुप हो गई। 13 मार्च 2025 को आरोपी ने फिर से फोन किया और एमएमआर मॉल स्थित एक कार्यालय में बुलाया। नहीं आने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर बेटी ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। अब पीड़ित परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

सदमे में है पीड़िता
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपियों की करतूत के बाद से उनकी बेटी सदमे में है। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत दिए जाने के बाद से आरोपी लगातार शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन






प्रकरण में शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जेल भेजा जाएगा। - ऋजुल, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें