जहांगीरपुर में हार्डवेयर की दुकान में आग लगने के बाद जला हुआ सामान। संवाद
जहांगीरपुर। अनाज मंडी के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान में रविवार रात शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। अग्निशमन दल ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानदार वेदप्रकाश ने बताया कि रविवार रात को वह दुकान बंदकर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे उनको सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है। वह मौके पर गए तो देखा कि अंदर भयंकर आग लगी थी।
पीड़ित व आसपास रहने वाले लोग आग बुझाने में जुट गए। साथ ही दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग बुझाना शुरू किया। दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित के अनुसार दुकान में शॉर्ट-सर्किट होने के कारण आग लगी है।