फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। शादी समारोहों में वेलकम गर्ल के रूप में काम करने वाली एक महिला के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर आठ महीने तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने और शादी का दबाव बनाने पर आरोपी व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह शादी-विवाह के आयोजनों में अतिथियों के स्वागत का कार्य करती है। लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात गांव परवाना निवासी मोहित से हुई थी, जो शादी-समारोहों में टेंट और सजावट का काम संभालता है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व वह खानपुर स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में काम के सिलसिले में गई थी। देर रात काम खत्म होने के बाद मोहित उसे अपने गांव ले गया। वहां आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
अचेत अवस्था में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया और उसने विरोध किया, तो आरोपी ने जल्द ही उससे शादी करने का वादा कर दिया।
शादी का झांसा देकर आरोपी लगातार आठ महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। गत 26 जुलाई को जब महिला अपनी बात रखने और शादी का दबाव बनाने आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी और उसके परिजनों ने साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि जब उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया।
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी मोहित समेत आठ नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित को हिरासत में ले लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें